एटा। जिले में चार नगर पालिकाओं में दो पर भाजपा का कब्जा हो गया। जबकि एक सपा के खाते में गई। वहीं एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इस दौरान जीते नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्षों ने कहा विकास पर काम करेंगे तो अलीगंज की निर्वाचित अध्यक्ष बोली पालिका क्षेत्र को सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा। वह क्षेत्र को सुंदर बना पति का सपना पूरा करेंगी। सपा की मारहरा में जीत पर कहा कि जनता के भरोसे का बनाकर रखना की पहला उदेश्य है।
-
भ्रष्टाचार मुक्त होगी पालिका एटा पालिका पर भ्रष्टाचार की जड़ें मतबूत हो गईं हैं। उनको उखाड़ फेंकना प्राथमिकता रहेगी। सरकारी बजट जिस कार्य के लिए आएगा। उसको उसी कार्य में लगाया जाएगा। शहर में कई समस्याएं है लोग उनके परेशान है उनको दूर करने का कार्य करेंगे। - सुधा गुप्ता, एटा -
सातवीं बार जनता ने दिया मौका मारहरा में समाजवादी पार्टी वर्ष 1988 से जीत हासिल करती चली आ रही है। लगातार सातवीं बार पार्टी पर जनता ने भरोसा जताया है। इस भरोसे को कायम रखना है। पालिका क्षेत्र में जो कार्य बाकी हैं उनको पूरा कराया जाएगा।- शशिप्रभा, मारहरा -
अलीगंज को सुंदर बनना प्राथमिकता
पालिका क्षेत्र को सुंदर बनाने का सपना उनके पति ने देखा था। वह चाहते थे कि अलीगंज में खुशहाली हो। साफ- सुथरा रहे, यहां से जो राहगीर गुजरें तो अलीगंज को देखकर वह अन्य स्थानों पर सुंदरता को लेकर चर्चा करें। - सुनीता गुप्ता, अलीगंज
नगर में विकास करना प्राथमिता नगर में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ। हमारा प्रमुख उदेश्य नगर में विकास कराना है। कहाकि लोगों की प्रमुख समस्याओं को निस्तारण करने का कार्य करेंगे। जनता ने कुर्सी पर बैठाया है। अब जनता के कार्यों को करना हमारी जिम्मेदारी है। - गौरी वर्मा, जलेसर