फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निधौली खुर्द में फायरिंग व जमकर चले लाठी-डंडे, 8 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव निधौली खुर्द में रविवार की सुबह करीब आठ बजे दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए और फायरिंग की गई। इस वारदात में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से तीन को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।एक पक्ष के कुक्कन ने बताया कि उसने घरेलू सबमर्सिबल पंप लगाया था। इसका कीचडय़ुक्त पानी नाली में चल रहा था। इसको लेकर पड़ोसी सोवरन सिंह, इनके पुत्र पुरुषोत्तम और अनिल ने विरोध कर गालीगलौज शुरू कर दी। मना करने पर लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से हमला कर दिया और फायरिंग भी की। इस वारदात में कुक्कन, इसका भाई वैद्य, शैतान सिंह और आशू घायल हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के सोरन सिंह, इसका पुत्र अनिल, पुरुषोत्तम और परिवार के ही अवधेश घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से आशू, अनिल और अवधेश को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि सबमर्सिबल का पानी नाली में जाने को लेकर विवाद झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और उपचार चल रहा है। अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें