फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उपचार के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी 34 वर्षीय महिला की बुधवार की शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।भाई राजेश ने बताया कि बहन अनीता की शादी देवेंद्र के साथ 15 जून 2020 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन पिछले छह माह से बीमार चल रही थी। ससुराल के लोगों ने उसका ठीक से उपचार नहीं कराया। तबीयत बिगड़ने पर अनीता को अपने घर ले आए थे। उसके बाद उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना मारहरा प्रभारी ने बताया कि महिला की बीमारी के चलते आगरा में उपचार के दौरान मौत हुई है। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें