सकीट में कान्हा गोशाला की आधारशिला रखते सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड। संवाद
- फोटो : samvad
सकीट। नगर पंचायत से प्रस्तावित कान्हा गोशाला का शुक्रवार को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने आधारशिला रखते हुए कहा किसानों की समस्या को देखते हुए सरकार निरंतर गोशालाओं का निर्माण करा रही है। क्षेत्र के गांव बावली पर प्रस्तावित गोशाला का निर्माण नगर पंचायत सकीट करा रही है। शीघ्र ही गोशाला के निर्माण के बाद क्षेत्र के किसानों को निराश्रित गोवंश और नीलगाय की समस्या से मुक्ति मिलेगी। शिलान्यास के मौके पर सदर विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं पर लोगों से चर्चा की। उन्होंने लोगों से सरकार की अनेक जनहित योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत यादव, अमित जैन, सभासद विपिन दीक्षित, नंदन वार्ष्णेय, संजीव तिवारी, अमोल सिंह सहित बड़ी संख्या में लेाग मौजूद रहे। संवाद