फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूध की गाड़ी की टक्कर से स्कूल वैन सवार छह बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दरियावगंज मार्ग पर गांव बनिया ढहरा के पास दूध लेकर जा रही गाड़ी ने एक स्कूल वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन में बैठे छह छात्र-छात्राएं घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं दोनों वाहन चालकों में आपसी समझौता होने के बाद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।गांव नगला नीरू से एक स्कूल वैन छात्र-छात्राओं को बैठाकर शनिवार सुबह ओमजनक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रहलादपुर जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही गाड़ी गांव बनिया ढहरा के पास पहुंची, पीछे से आ रही दूध से लोड पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर से वैन में सवार छात्र ऋषभ, रुचि, राखी, प्राची, प्रियांशी तथा जौली घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि दुर्घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें