फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 14 विद्यालय इंटर मीडिएट के जिले में हैं संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीएटा। बीते वर्ष के सापेक्ष इस बार इंटरमीडिएट के रिजल्ट का ग्राफ गिरा है। 4.03 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं टॉपर्स के मामले में सभी राजकीय विद्यालय खाली रहे हैं। जबकि जिले में 14 इंटर मीडिएट के राजकीय विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 80.92 प्रतिशत रहा था। इस बार यह घटकर 76.89 पर रह गया। मतलब 4.03 प्रतिशत ग्राफ गिरा है। जबकि इस बार 28696 पंजीकृत परीक्षार्थी थे। उनमें से 25698 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। मंगलवार को रिजल्ट आया तो परीक्षा में कुल 19758 परीक्षार्थी पास हुए। जबकि 5940 परीक्षार्थी फेल हो गए। प्रदेश में जिले का इंटरमीडिएट के रिजल्ट में 42वां स्थान रहा। इसमें भी वित्तविहीन व सहायता प्राप्त विद्यालयों ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें