फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगंज में तंबाकू फर्म पर जीएसटी टीम का छापा, अभिलेखों की जांच

विज्ञापन
अलीगंज में तंबाकू की फर्म पर जांच के लिए पहुंचे जीएसटी के अ​धिकारी। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
अलीगंज। नगला पड़ाव क्षेत्र स्थित एक तंबाकू फर्म पर राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा अलीगढ़ की टीम ने बुधवार को छापेमारी की। ओमप्रकाश सुनील कुमार नामक तंबाकू डीलर के गोदाम पर टीम ने कई घंटे छानबीन की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने फर्म दस्तावेजों, स्टॉक और रिकॉर्ड को देखा। अलीगढ़ से डिप्टी कमिश्नर एसआईबी मनीष शर्मा के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार की शाम को करीब पांच बजे फर्म पर पहुंची। वहां तंबाकू के भंडारण का आकलन करना शुरू किया। टीम द्वारा स्टॉक का मिलान अभिलेखों से किया जा रहा है। असिस्टेंट कमिश्नर एसआईबी अलीगढ़ अभिषेक सिंह ने बताया कि फर्म के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जीएसटी से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान गोदाम परिसर में खलबली का माहौल बना रहा। टीम ने गोदाम में मौजूद माल के प्रकार, मात्रा और उसके रिकॉर्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य कर विभाग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जिनमें मनीष शर्मा राज्य कर अधिकारी, चरणजीत सिंह, राधेश्याम, योगेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। देर रात तक टीम फर्म पर छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें