फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता ने किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। नगर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी एक सपा नेता के खिलाफ एक सप्ताह पहले एक महिला से तमंचे की नोक पर बारी बारी से दुष्कर्म करने की रिपोर्ट लिखाई थी। इस प्रकरण में थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व ओम शरण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, दूसरे आरोपी शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष पद पर सपा की ओर से दो बार चुनाव लड़ चुके शिवपाल सिंह यादव व उनके एक साथी ओम शरण पर महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया था। एक आरोपी ओम शरण को 4 दिन पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिशें दे रही थी। पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए ने शुक्रवार को एटा न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें