फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने की रिपोर्ट वन रक्षक ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई है। जमीन की पैमाइश होने के बाद 4 बीघा पर कब्जा होने की पुष्टि हुई है। जिस जमीन पर कब्जा किया है, उसकी कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। एटा रेंज कार्यक्षेत्र में तैनात वनरक्षक आशुतोष कुमार ने गांव मानपुर स्थित गाटा संख्या 194 की जमीन पर चहारदीवारी करके अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि रकबा 0.304 हेक्टेयर (3040 वर्गमीटर) जमीन पर अभिषेक गोयल निवासी अग्रवाल कुंज गांधी मार्केट कोतवाली नगर ने कब्जा किया है। इस जमीन की पैमाइश 13 जून 2013 को नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल से कराई गई, तो पूरा मामला खुलकर सामने आया।
विज्ञापन

वनरक्षक ने बताया कि कब्जा की गई जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है। यह जमीन नेशनल हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय से पहले बने गोदामों के पास है। जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए आरोपी से पहले ही मौखिक रूप से कहा गया लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर मिली है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें