फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार पीड़ित वृद्धा की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुखार पीड़ित एक वृद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शांति देवी (80) निवासी बरौलिया को परिजन ने मंगलवार की सुबह 11ः30 बजे उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर इमरजेंसी के आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार देना शुरू कर दिया। बेटा सुभाष ने बताया कि उन्हें पांच दिन से बुखार आ रहा था। इससे पहले जैथरा में ही एक निजी क्लीनिक पर उपचार दिलाया था। निजी क्लीनिक पर बुखार की जांच कराई गई तो प्लेटलेट्स कम मिले। उपचार के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला। सुबह के वक्त उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां तीन घंटे चले उपचार के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन को मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन इमरजेंसी के बाहर विलाप करते रहे। बाद में निजी एंबुलेंस के माध्यम से शव को अपने घर अंतिम संस्कार के लिए ले गए। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में हर रोज 400 मरीज वायरल बुखार समेत अन्य बीमारी को लेकर उपचार ले रहे हैं। चिकित्सकों मरीजों की गंभीर हालत होने पर सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें