काली नदी के किनारे मौजूद एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता व अन्य अधिकारी और ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
एटा। दोपहर के समय भैंस चराने गया किसान काली नदी में डूब गया, गोताखोर तलाश कर रहे हैं।उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने बताया कि रक्षपाल कश्यप निवासी मनकपुरा थाना जैथरा शुक्रवार को दोपहर के समय पशु चराने गए थे। तभी उनकी एक भैंस चरते हुए काली नदी की ओर चली गई। रक्षपाल पीछे-पीछे भैंस के पास पहुंचे, तो भैंस काली नदी में उतर गई और गहरे पानी में डूबने लगी। उसको बचाने में वह गहरे पानी में डूब गए। आसपास पशु चरा रहे लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि देर शाम तक चले सर्च अभियान के बाद भी रक्षपाल का कोई सुराग नहीं लगा है। शनिवार को फिर से स्थानीय और पीएसी के गोताखोर के माध्यम से उनको खोजने का प्रयास किया जाएगा।