फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बूंदाबांदी और बादलों से किसानों के खिले चेहरे, गेहूं की फसल को होगा फायदा, सिंचाई का खर्च बचेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो दिन पहले बूंदाबांदी हो चुकी है। शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बारिश होने की संभावना भी रही। इसे लेकर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। खेत में गेहूं की फसल के लिए बारिश लाभदायक है। अधिकांश क्षेत्र में गेहूं व सरसों की फसल की गई है।
विज्ञापन

जिले में करीब 1 लाख 34 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल की गई है। किसान इसमें पानी लगाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में यदि बारिश होती है तो किसानों को काफी राहत मिलेगी। किसानों का सिंचाई करने का खर्चा बचेगा। गेहूं को काफी लाभ होगा। जिले में सरसों की फसल करीब 19 हजार हेक्टेयर में की गई है। इसमें भी सिंचाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें