फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीडब्ल्यूडी में नौकरी के नाम पर दिव्यांग दंपती से दो लाख ठगे, पीड़ितों को आगरा में तैनाती कराने का दिया था झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिव्यांग दंपती से पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। नौकरी न लगने पर पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला दिनेश नगर निवासी दिव्यांग गौरव जैन ने मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी मनोज यादव और इनकी पत्नी मालती यादव के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। गौरव जैन की पत्नी पूजा जैन ने बताया कि मनोज यादव ने खुद को आगरा में पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर बताया था। हम पति-पत्नी की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। नवंबर 2021 में कर्ज लेकर दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद गुमराह किया जाता रहा। कभी लखनऊ में फाइल अटकने की बात कही तो कभी हस्ताक्षर न होने को लेकर टाला जाता रहा। करीब नौ महीने ऐसे ही कोरे आश्वासन दिए गए। इसके बाद रकम मांगी गई तो गालीगलौज कर धमकी दी गई।
पूजा ने बताया कि पति आंख और बोलने की समस्या से पीड़ित हैं। वह पैर से दिव्यांग हैं। दोनों को ही दिव्यांग पेंशन मिलती है। इसी से गुजर-बसर करते हैं। बेटी जिस स्कूल में पढ़ती है, उसके सामने ही मनोज ने अपना दफ्तर बना लिया था। यहां पर करीब एक वर्ष पूर्व मुलाकात हुई थी। इसके बाद ठगी का शिकार बना लिया गया। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि दिव्यांग दंपती की तहरीर पर ठगी का मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें