फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा नगर पालिका अध्यक्ष सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, सामान्य वर्ग के दावेदारों के टूटे सपने, कई महीनों से तैयारियों में जुटे थे, प्रचार में पैसा भी खर्च किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर निकायों के अध्यक्ष पद के आरक्षण के बाद तमाम दावेदार मायूस हो गए। एटा नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है। इससे महीनों से तैयारी में जुटे सामान्य वर्ग के तमाम दावेदारों के सपने टूट गए हैं। इन्होंने प्रचार में खूब पैसा खर्च कर दिया था।
विज्ञापन

नगर पालिका एटा में पालिकाध्यक्ष सीट को लेकर सामान्य वर्ग के कई प्रत्याशी तैयारियों में जुटे हुए थे। विभिन्न मौकों पर इनके पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे थे। सोमवार को आरक्षण जारी होते ही इनके खेमों में मायूसी छा गई। पिछली बार सीट को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। सोमवार शाम को आदेश आया तो यह राजनीतिक हलकों में सुखिर्यों में छा गया। अभी तक पिछड़ा वर्ग के गिने-चुने ही दावेदार नजर आ रहे थे। अब आरक्षण तय होने के बाद परिस्थितियां बदलना तय है। इस वर्ग के नए चेहरे सामने आएंगे।
आठ नगर निकायों का बदल गया आरक्षण
एटा। नगर निकायों की आरक्षण प्रक्रिया का एटा में व्यापक असर हुआ है। कुल दस में से एक नगर पंचायत नवगठित है। आठ निकायों में आरक्षण बदल दिया गया है। इससे मौजूदा अध्यक्षों और दावेदारों के लिए असहजता की स्थिति बन गई है। केवल नगर पंचायत अवागढ़ में बदलाव नहीं हुआ। अलीगंज में अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षित से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। ऐसे में सामान्य वर्ग के दावेदार परेशान हैं। मारहरा में अनुसूचित जाति महिला और जलेसर में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला की सीट घोषित हुई है। जिले की चारों नगर पालिका का आरक्षण बदल गया है। वहीं अवागढ़ नगर पंचायत को छोड़कर सभी का आरक्षण बदल दिया गया है। अवागढ़ पूर्व में भी अनारक्षित थी। इस बार भी इसी श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण सूची
नगर पालिका 2017 2022
एटा महिला अन्य पिछड़ा वर्ग
अलीगंज अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग
मारहरा अनारक्षित अनुसूचित जाति महिला
जलेसर अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
आरक्षण सूची
नगर पंचायत 2017 2022
निधौली कलां अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
सकीट अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग
राजा का रामपुर अनारक्षित अनुसूचित जाति
अवागढ़ अनारक्षित अनारक्षित
जैथरा अनारक्षित महिला
मिरहची (नवगठित) अन्य पिछड़ा वर्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें