फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिस एटा अनुष्का शर्मा व मिसेज एटा बनीं ईशा चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी चल रही है। रविवार को यहां अखिल भारतीय विराट महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान मिस एटा और मिसेज एटा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।मुख्य अतिथि सांसद राजवीर सिंह राजू की पत्नी प्रेमलता सिंह ने फीता काटा। एसडीएम सदर भावना विमल व स्नेहा यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम की संयोजिका अर्चना सक्सैना डॉली ने सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। वक्ताओं ने महिलाओं के उत्थान की बात करते हुए शिक्षा व एकजुटता पर बल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मिस व मिसेज एटा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने जोश के साथ प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा में जजों ने मिस एटा अनुष्का शर्मा व मिसेज एटा ईशा चौहान को घोषित किया। संचालन बबीता कुलश्रेष्ठ ने किया। मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी व उनकी धर्मपत्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मंजू राठौर, संगीता गुप्ता, रंजना गुप्ता, आरती शर्मा, सीमा गोस्वामी, सीमा वार्ष्णेय, रिचा यादव आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें