एटा। थाना मारहरा में दीपक कुमार निवासी फरीदपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने बाइक फाइनेंस पर खरीद थी, 35 हजार रुपये ऋण लिया था। फाइनेंस कर्मी विष्णु दीक्षित हर महीने किस्त की रकम लेता रहा और उसने मात्र 7520 रुपये ही जमा किए। जबकि 27480 रुपये गबन कर लिया। यह बात कंपनी की ओर से नोटिस आने पर जानकारी हो सकी। बताया कि 11 हजार रुपये नकद लिए गए थे जबकि 24 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किया गया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद