फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अखिलेश को हिरासत में लेने के विरोध में जलेसर में सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
​अ​​खिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जलेसर में प्रदर्शन करते सपाई। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जलेसर में सपाई सड़क पर उतर आए। मंगलवार देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक रोड पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अविलंब रिहा करने की मांग उठाई। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चौक पर ही धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन और धरने की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। प्रदर्शन करने वालों में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, बबलू यादव, बंटी यादव, संदीप यादव, मोनू यादव, दीपक यादव, रवि यादव, अमित यादव, अंशुल यादव सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें