विकास भवन में मारहरा विधायक को एसीपी संबंधित समस्या बताते सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। संव
एटा। एसीपी लगाए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को विकास भवन पहुंचे मारहरा विधायक को समस्या से अवगत कराया। मारहरा विधायक मांग कर रहे सफाई कर्मियों की लंबित समस्याओं के निस्ताण का आश्वासन दिया।सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार बाल्मीकि ने बताया कि जिले में तैनात सफाई कर्मियों को एसीपी का लाभ नहीं मिल रहा है जबकि यह सेवा संबंधी मूलभूत अधिकार है। कहा कि अधिकारियों द्वारा लंबे समय से शिकायतें सुनने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। विधायक वीरेंद्र लोधी ने मौके पर मौजूद सीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। साथ ही संघ के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि जल्द उनकी मांगों का निस्तारण कराया जाएगा। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संघ के सभी सदस्य मजबूरन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।