फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: खेत में पड़ी मिली नवजात, अलीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला दीप स्थित खेत में एक नवजात ग्रामीणों को पड़ी दिखी। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। नाजुक हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज स्थित एसएनसीयू प्रभारी डॉ. अंशुल गुप्ता ने बताया कि बागवाला पुलिस एक नवजात को लेकर आई। इसे जन्म के बाद ही खेत में फेंक दिया गया था। इसकी वजह से उसकी हालत खराब थी। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। काफी बेहतर ढंग से उपचार किया गया, लेकिन यहां कुछ संसाधनों की कमी होने की वजह से अलीगढ़ रेफर करना पड़ा।
थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गांव नगला दीप के एक ग्रामीण का फोन डायल 112 पर आया था। यहां से पीआरवी वालों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर बच्ची को देखा तो सांसें चल रही थीं। उसके बाद सीधे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसके जीवन को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें