फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जेठानी से जमीनी के विवाद पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव कुटेना माफी में संदिग्ध परिस्थिति में महिला फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।कुटेना माफी निवासी पप्पू की 40 वर्षीय पत्नी प्रेमवती ने शुक्रवार की शाम को घर में फंदा लगा लिया। जब पति ने उसे कमरे के अंदर फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति पप्पू ने बताया कि प्रेमवती की सास और जेठानी ने उसकी जमीन का बैनामा करवा लिया था। इस बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद चल रहा था। जेठानी ने जमीन वापस नहीं की, जिससे क्षुब्ध होकर प्रेमवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें