फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार से अलीगढ़ में तैनात सिपाही सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुखार का प्रकोप लगातार बना हुआ है। गांव से लेकर शहर तक बुखार फैला हुआ है। बुखार से एक अलीगढ़ में तैनात एटा के एक सिपाही सहित लोगों की मौत हो गई। सिपाही को डेंगू बताया गया था।
विज्ञापन


गांव झिनवार निवासी जुर्गेंद्र ने बताया कि 48 वर्षीय राकेश कुमार को दो दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही चिकित्सक को दिखाया था। उनके गले में दर्द की शिकायत थी। बृहस्पतिवार को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज ले जाने की सलाह दी। जब मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे और चिकित्सकों ने देखा तो उन्हें मृत बता दिया। इसके अलावा शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी आशीष शर्मा पुलिस में नौकरी करते थे। अलीगढ़ जनपद में हेड कांसटेबिल पद पर उनकी तैनाती थी। उन्हें बुखार आया, सही न होने पर जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद हालत बिगड़ती चली गई। परिजन आगरा के रैनबो हॉस्पीटल में ले गए। जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विभाग के रिकार्ड में नहीं दर्ज एक भी मौत
जिले में बुखार से स्वस्थ्य विभाग के रिकार्ड में एक भी मौत दर्ज नहीं है। जबकि 8 व्यक्तियों की मौत बुखार से होना बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की और से मौत के बाद की गई पड़ताल में अन्य बीमारियों से मौत होना बताया गया है। जबकि मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में एक महिला की मौत अभिलेखों में बुखार से दर्ज थी। वहीं, अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव में युवक की मौत बुखार के होना परिजनों की ओर से बताया गया था। विभागीय अधिकारियों का कहना था कि मृतक की रिपोर्ट देखने को नहीं मिली। ऐसे में किसी अन्य वजह से भी मौत हो सकती है।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में इस वर्ष बुखार से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। जो मौतें हुईं थी उनकी पड़ताल कराई गई। जहां अन्य वजहों से मौत की बात सामने आई। सिपाही सहित युवक की मौत के बारे में जानकारी मिली है। शनिवार को टीम भेजकर पड़ताल कराई जाएगी। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें