फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: शहर में फॉगिंग का माइक्रोप्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डेंगू के केस लगातार सामने आ रहे हैं। इसको लेकर डीएम ने शहर में फॉगिंग कराने के निर्देश नगर पालिका के अधिकारियों को दिए। पालिका द्वारा माइक्रो प्लान तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के कुल 32 मामले अब तक पाए गए हैं। कुछ मरीज स्वस्थ हो गए हैं तो कुछ का इलाज चल रहा है। शासन से निर्देश हैं कि डेंगू के नियंत्रण, इलाज में लापरवाही न बरती जाए। इसी को डीएम ने नगर पालिका के ईओ को वर्ष 2021 में रहे हॉट स्पॉट सहित वर्तमान में निकल रहे डेंगू के मरीज वाले मोहल्लों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही शहर के सभी मोहल्लों में माइक्रो प्लान बनाकर फॉगिंग कराने की बात कही थी। नगर पालिका के अधिकारियों ने माइक्रो प्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजा है। जिसके मुताबिक तीस दिसंबर तक फॉगिंग करने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि नगर पालिका से फॉगिंग का माइक्रो प्लान मिला है। तारीख के हिसाब से प्रतिदिन अलग-अलग मोहल्लों में फॉगिंग कार्य तय किया गया है। कार्य शुरू करा दिया गया है। प्रतिदिन चार या पांच मोहल्ले शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें