जीटी रोड पर घने कोहरे से गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिले में बुधवार को सुबह साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन आठ बजे के बाद अचानक घना कोहरा छा गया। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूर्यदेव 10:30 बजे तक इस धुंध की चादर में कैद रहे। जिससे लोगों की कंपकपी छूट गई।
बुधवार को सुबह के वक्त आसमान साफ था, लेकिन आठ बजे के बाद अचानक से मौसम बदल गया। घना कोहरा छा जाने की वजह से सड़कों पर चल रहे वाहन रेंगने की स्थिति में आ गए। वाहन चालक अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर धीमे-धीमे आगे बढ़ रहे थे।
सुबह करीब दस बजे से कोहरा कम होना शुरू हुआ और 10 बजे के बाद धूप निकल आई। जिससे लोगों को राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।