फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: परचून की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
आगरा रोड चुंगी पर परचून की दुकान में लगी आग को बुझाते एफएसओ व दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आगरा रोड चुंगी के पास शनिवार रात परचून की दुकान में आग लग गई। अग्निशमनकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

आगरा रोड चुंगी के निकट कृष्णा डेलीनीड स्टोर में शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे अचानक आग लग गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमनकर्मी पहुंचे, तब तक आग दुकान में फैल चुकी थी। आग पर करीब आधा घंटा में काबू पाया जा सका।
अग्निशमन अधिकारी केतन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने कि बाद मौके पर पहुंचे। दुकानों के शटर खुलवाए गए। आग से कितना नुकसान हुआ है अभी आंकलन नहीं हो सका है। वहीं दुकान स्वामी शैलेश के पुत्र रोहित यादव ने बताया कि आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परचून का बहुत सा सामान ऐसा है जो आग की तपिश होने की वजह से ही खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें