फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः अक्तूबर माह के अंत तक खाली नहीं हुए कोल्ड स्टोर

विज्ञापन
जीटी रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में अभी तक कोल्ड स्टोर आलू से भरे पड़े हैं। कोल्ड स्टोर खाली होने की तिथि निकलने के बाद भी किसान कोल्ड स्टोर से आलू को नहीं निकाल रहा है। विभाग भी इसे लेकर लापरवाही बरत रहा है। नवंबर माह शुरू हो जाने के बाद भी कोल्ड स्टोर में 25 फीसदी आलू भरा पड़ा है।
विज्ञापन

बाजार में आलू 25 से 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। आलू पर महंगाई होने की वजह से आम लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। लेकिन जिले के किसान कोल्ड स्टोर में भरे हुए आलू को नहीं निकाल रहा है।
इस साल जिले के 18 कोल्ड स्टोर में करीब 116233.28 मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। जबकि कोल्ड स्टोर में 161188.85 मीट्रिक टन आलू भंडारण की क्षमता थी। लेकिन अक्तूबर माह के अंत तक सभी कोल्ड स्टोर खाली होने थे लेकिन अभी तक इसमें करीब 29058 मीट्रिक टन आलू भंडारित है। विभाग के अनुसार अभी तक 75 फीसदी ही आलू की निकासी की गई है।
विज्ञापन

जिले के 18 कोल्ड स्टोरेज से करीब 75 फीसदी आलू की निकासी हो चुकी है। इस माह के अंत तक सभी कोल्ड स्टोरेज खाली करा दिए जाएंगे अन्यथा की स्थिति में आलू कोल्ड स्टोरेज से बाहर रखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रवींद्र मिश्रा, वरिष्ठ सहायक, जिला उद्यान कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें