फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री की हूटर लगी कार रोकी, कहे अपशब्द

सार

माया पैलेस चौराहा पर बुधवार को पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग कर हूटर उतरवाए जा रहे थे।इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष ने एसएसपी से की है।बुधवार को सुबह से माया पैलेस चौराहा पर हूटर लगाकर चल रहे वाहनों की पड़ताल की जा रही थी।
विज्ञापन
एटा। माया पैलेस चौराहा पर पुलिसकर्मियों से नाराजगी जाहिर करते भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। माया पैलेस चौराहा पर बुधवार को पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग कर हूटर उतरवाए जा रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा के प्रदेश मंत्री संगठन डीपी भारती की हूटर लगी कार को यातायात पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों का आरोप है कि टीएसआई ने उनसे अपशब्द कहे। इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष ने एसएसपी से की है।
बुधवार को सुबह से माया पैलेस चौराहा पर हूटर लगाकर चल रहे वाहनों की पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री संगठन डीपी भारती की गाड़ी उधर से गुजरी।
टीएसआई ने गाड़ी को रुकवा लिया और हूटर को लेकर कुछ बात कही। आरोप है कि परिचय देने के बाद भी पुलिस द्वारा गलत शब्दों का प्रयोग किया गया। बाद में पुलिस ने गाड़ी को जाने दिया। उन्होंने मामले की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन को दी। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष पहले मौके पर पहुंचे और टीएसआई से मामले को लेकर बातचीत की। इसके बाद वह एसएसपी के पास टीएसआई की शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश मंत्री एक बैठक में आगरा जा रहे थे। हूटर को लेकर गाड़ी को रोका गया लेकिन पुलिस का बात करने का तरीका गलत था। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन से रहता है। पुलिस ने गलत व्यवहार किया, इसके लिए अधिकारियों से मिले और मामला उनके संज्ञान में दिया है।
विज्ञापन

- संदीप जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष
मामला जानकारी में है। यदि लिखित रूप से शिकायत प्रस्तुत की जाती है तो जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
- धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें