एटा। नगर पालिका परिषद के प्रांगण में बने अनुपम कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स में पुराने आवंटियों द्वारा हॉल पर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसकी पैमाइश पालिका की अवर अभियंता द्वारा शुक्रवार को की गई जिसमें चार और हॉलों पर अतिक्रमण मिला है। जिनसे जुर्माना वसूलने की तैयारी की जा रही है।
कॉम्पलेक्स में बने हॉलों पर पुराने आवंटियों द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत की गई तो अवर अभियंता लता वर्मा ने अधिशासी अधिकारी एसके गौतम के निर्देश पर शुक्रवार को पैमाइश की, जिसमें चार हॉल में अतिक्रमण पाया गया।
ईओ ने बताया कि पैमाइश के दौरान हॉल संख्या छह व सात में करीब 34.11 वर्गफीट, हॉल संख्या 8 में 292.72 वर्गफीट, हॉल संख्या 14 में 81.22 वर्गफीट और हॉल संख्या 37 में 5.50 वर्गफीट अतिक्रमण पाया गया है। अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है इससे पहले 21 अक्तूबर को पैमाइश के दौरान पांच हॉलों में करीब 2479 वर्ग फीट जगह में अवैध अतिक्रमण पाया गया था। अतिक्रमित भाग पर करीब 54 लाख 76 हजार रुपये का किराया निकाला गया।
अनुपम कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स में करीब चार हॉल में अवैध अतिक्रमण पाया गया है जिसके खिलाफ जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले पांच हॉल में अवैध अतिक्रमण पाया गया था।
- एसके गौतम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद