फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंडर-19 खो-खो में एटा व अलीगढ़ बने विजेता

Thu, 12 Oct 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद के कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज में मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंदर-19 बालक वर्ग का पहला मैच कासगंज व अलीगढ़ के मध्य खेला गया। जिसमें अलीगढ़ ने कासगंज को 25-2 से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में एटा ने हाथरस को 13-3 से हराकर विजय हासिल की। इसके बाद फाइनल मैच में अलीगढ़ ने एटा को 23-3 से हराकर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

इसके बाद अंडर-14 बालिका वर्ग में पहला मैच एटा और कासगंज के मध्य खेला गया। जिसमें एटा ने 14-4 से कासगंज को हराया। वहीं दूसरे मैच में अलीगढ़ ने हाथरस को 4-0 से हराया। फाइनल मैच में एटा ने अलीगढ़ को 3-1 से हराकर विजय हासिल की। इसके अलावा अंडर-14 बालक वर्ग में पहला मैच अलीगढ़ व हाथरस के बीच खेला गया। जिसमें अलीगढ़ ने हाथरस को 21-2 से हराया। दूसरे मैच में एटा ने कासगंज को 21-19 से हराया। फाइनल मैच में अलीगढ़ ने एटा को 13-2 से हरा दिया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में पहला मैच एटा व हाथरस के मध्य खेला गया। जिसमें एटा ने 13-7 से हाथरस को हराया। वहीं दूसरे मैच में अलीगढ़ ने कासगंज को 12-1 हराया। फाइनल मैच में एटा ने अलीगढ को हराया। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रकेश सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक क्षेत्रपाल सिंह, डायट प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील त्यागी, मलावन थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा, ओमेंद्र सिंह, प्रभात ललित नॉक्स, विशांत कुलश्रेष्ठ, राजीव यादव, शैलेश मिश्रा, मोनिका, भारत वीर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें