फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah : पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और जुगेन्द्र यादव की 2.43 करोड़ की संपति कुर्क

Fri, 28 Jul 2023 11:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, एटा
विज्ञापन
संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस की टीम। file pic - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामेश्वर यादव व जुगेन्द्र यादव, निवासी ग्राम अमृतपुर रघूपुर थाना जसरथपुर हाल पता मोहल्ला प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर, की आगरा में मौजुद करीब 2.43 करोड़ की संपति पुलिस ने कुर्क की है।

विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया आबकारी अधिनियम के तहत अपराध कारित कर अवैध स्रोतों से बड़ी संख्या में अपने पुत्र, पत्नी एवं अपने करीबी लोगों के नाम अर्जित चल व अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है।
 
कुर्क की गई संपति थाना सिकंदरा जिला आगरा स्थित नालंदा टावर ककरैठा फ्लैट नंबर 103, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 80 लाख रुपये और मोहल्ला ककरैठा स्थित 408.76 वर्ग फीट आवासीय संपत्ति जिसकी वर्तमान कीमत करीब 1 करोड़ 63 लाख 80 हजार रुपये है, जब्त की गई है।
विज्ञापन


दोनों संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत दो करोड़ 43 लाख 80 हजार रुपये है। उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14 (1) के तहत पुलिस प्रबंध के साथ संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्रवाई जलेसर पुलिस की ओर से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें