फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि: एटा के 10864 किसानों के पास नहीं है जमीन, फिर भी ले रहे योजना का लाभ

Thu, 29 Sep 2022 09:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिल में अपात्र भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। जांच में यह खुलासा हुआ है। विभाग अब ऐसे लोगों से सम्मान निधि की राशि वसूल करेगी। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2.80 लाख किसान पंजीकृत हैं। जिनका राजस्व विभाग की ओर से भूलेख का सत्यापन किया गया। इसमें खुलासा हुआ है कि 10864 ऐसे किसान हैं, जिनके नाम पर जमीन ही नहीं है और उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की सत्यापन रिपोर्ट के मुताबिक जलेसर तहसील में 1079, सदर तहसील में 8428 और अलीगंज तहसील में 1357 किसान चिह्नित किए गए जिनके नाम कृषि भूमि नहीं है। वहीं दूसरी ओर 7584 किसान ऐसे पाए गए जिनकी मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु होने के बाद सम्मान निधि की धनराशि इनके बैंक खातों में पहुंचती रही।

उप कृषि निदेशक रोताश सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 10 हजार से अधिक किसान ऐसे पाए गए हैं जिनके नाम भूमि नहीं है। ऐसे किसानों से सम्मान निधि वापस लेने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। वहीं मृतक किसानों के खाते बंद कराकर सम्मान निधि की राशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें