एटा। इन्वेस्टर्स समिट के तहत जिले को उद्यमों में 500 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य दिया गया है। निवेशकों को सरकार की पहल पसंद आई है। लक्ष्य से अधिक 514 करोड़ रुपये के उद्यमों के प्रस्ताव प्रशासन को मिल चुके हैं। प्रदेश सरकार उद्योगों में निवेश के लिए जोर दे रही है। इसके लिए हर जिले को अलग से लक्ष्य दिया गया है। उद्यमियों के सहयोग से इस धनराशि के उद्योग 2023 में जिले के अंदर स्थापित कराने हैं।
उद्योग स्थापना में बैंक ऋण सहित तमाम तरह की सहूलियतें सरकार दे रही है। सरकार की पहल को उद्यमियों ने हाथोंहाथ लिया है। अब तक 578 करोड़ रुपये की 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव मिल चुके हैं। जबकि कई उद्यमियों से बातचीत चल रही है। ऐसे में 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की उम्मीद है।
इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे 400 लोग
24 जनवरी को राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में जिला स्तर पर इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जाएगी। इसके लिए उद्योग विभाग की ओर से जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। 400 लोगों को बुलाया जा रहा है, इनके लिए निमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं।