फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: जलती चिता से पुलिस ने उठाया विवाहिता का शव

विज्ञापन
सोनम देवी( फाइल फोटो ) - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में विवाहिता की मौत के बाद शव को ससुरालीजनों ने चिता पर रखकर क्रियाकर्म शुरू कर दिया। जानकारी पर मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जलती चिता से शव को उठाकर पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर दी गई। वहीं ससुरालीजन जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पिता ने पति सहित 6 ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के गांव कनिकापुर दन्नाहार निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 23 वर्षीय बेटी सोनम की शादी ढाई वर्ष पूर्व सुंदरपुर निवासी सतेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज को लेकर परेशान करने लगे थे। यह एक लाख रुपये सहित सोने की चेन मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुरालीजन सतेंद्र की दूसरी शादी करने की धमकी देते थे। बृहस्पतिवार को गांव फफोतू निवासी बहन सपना ने सूचना दी कि सोनम की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी है। वह लोग पहुंचे तब तक ससुरालीजनों ने शव को चिता पर रखकर मुखाग्नि दे दी थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को जलती चिता से बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। ससुरालीजनों का कहना कि सोनम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।
सुंदरपुर में बृहस्पतिवार को महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। महिला की ढाई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। ससुरालीजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें