फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण: एक दुकान के आगे स्लैब तोड़कर बंद हुआ अभियान

सार

नगर पालिका परिषद ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता निभाई। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद की ओर से वली मोहम्मद चौराहे से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम भी मौके पर मौजूद नहीं थे और न ही कोई पुलिस बल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। नगर पालिका परिषद ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता निभाई। वली मोहम्मद चौराहा से आगे अतिक्रमण हटाने वाली टीम ने महज एक दुकान के आगे की स्लैब तोड़कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से एक माह पहले वली मोहम्मद चौराहे से होली मोहल्ला तक करीब 50 भवनों के आगे अतिक्रमण को लेकर चिह्नांकन किया गया था। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद की ओर से वली मोहम्मद चौराहे से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। यहां पर एक दुकान के आगे नाले के ऊपर बने स्लैब को जेसीबी से तोड़ दिया गया। उसके बाद आगे कार्रवाई नहीं की गई।
इस दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम भी मौके पर मौजूद नहीं थे और न ही कोई पुलिस बल था। नगर पालिका के कर अधीक्षक मुन्नालाल, राजेश यादव, पवन कुमार समेत अन्य पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के लिए पालिका की टीम गई थी। इस बीच अन्य जरूरी काम आ गया, जिसके लिए टीम को बुलाया गया था। शुक्रवार को अभियान चलाया जाएगा। - संजय कुमार गौतम, ईओ एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें