फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को प्रोत्साहित करना समाज का दायित्व: राजकुमार

Mon, 07 Mar 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
कई महिलाओं को मां भारती सम्मान से नवाजा गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर महानिदेशक राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुष से पीछे नहीं हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह बेटियों को प्रोत्साहित करें, क्योंकि अब वह समय नहीं रहा जहां महिलाएं सिर्फ चूल्हे चौके में व्यस्त रहकर जीवन व्यतीत करती थीं। कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने तुच्छ संसाधनों में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर अपने समाज में मिसाल कायम की।
विज्ञापन

महानिदेशक कासगंज के दद्दा पब्लिक स्कूल में आयोजित महिला सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह आत्मनिर्भर बनें, अपने को कहीं भी कम न समझें। विशिष्ट अतिथि एसपी सुनील कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयास तब ही सफल हो सकते हैं जब महिलाएं खुद अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि स्वर्गीय राममूर्ति की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया महिला सम्मान समारोह निश्चित ही माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। सीओ सबीह हैदर ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए पुलिस सदैव उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला हेल्पलाइन के बारे में महिलाएं जानकारी कर उसका प्रयोग करें। विद्यालय प्रबंधक डा. मनोज शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
जिले की महिलाओं के लिए मिशाल नृत्यांगना हिमांशी द्विवेदी, प्राचार्य डा. सोमवती शर्मा, अंजला चौरसिया, ममता गुप्ता, कामिनी गुप्ता को मां भारती सम्मान से मुख्य अतिथि ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान रवीश यादव, सुनील वर्मा, आशीष वर्मा, एसपी सिंह, राकेश, बौबी गुप्ता, रामकिशोर, सतीश शर्मा, बबिता पाल आदि मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें