एटा। सरकार द्वारा बच्चों के नियमित टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। इससे पांच वर्ष तक का कोई बच्चा टीकाकरण के वंचित न रह जाए। इसी के तहत सभी सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) को नियमित टीकाकरण के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।कोरोना के समय जिले में दो लाख 72 हजार के करीब बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए थे। जनवरी से मार्च तक विशेष अभियान चलाकर बच्चों को टीके लगाए गए। अभियान का अभी तीसरा चरण चल रहा है। हाल ही में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को लखनऊ में प्रशिक्षित किया गया। अब यह सीएचओ को प्रशिक्षित करेंगे। जहां सीएचओ आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से इन पर विशेष नजर रखेंगे। वहीं आशा व एएनएम के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी करेंगे।
पांच वर्ष तक के करीब चार लाख बच्चे
जिले की आबादी करीब बीस लाख है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इनमें करीब चार लाख बच्चे हैं। जहां आशा, आंगनबाड़ी सहित एएनएन के माध्यम से बच्चों पर विशेष नजर रखी जाती है।