जलेसर। नगर के विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को विद्युत ट्रांसफॉर्मर सहित मशीनों की जांच होगी। इस कारण सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे नगर की बिजली आपूर्ति पांच घंटे बंद रहेगी। उपमंडलीय अधिकारी नवीन यादव ने लोगों से वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर मेंटेनेंस में सहयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बिना रुकावट आपूर्ति के लिए यह जांच आवश्यक है।