सकीट। कस्बे के मोहल्ला उरहना, अथायी और जोशियाना में बुधवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बकाया वसूली को अभियान चलाया। अभियान में बीस हजार रुपये से अधिक के आठ बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई की है। विद्युत निगम के जेई जितेंद्र पटले ने कहा कर्मचारियों ने घर-घर जाकर बकाया की 28000 रुपये की वसूली की है। वसूली अभियान से बिजली उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। कार्रवाई से बचने को अधिकांश लोगों ने बकाया चुकाने को समय मांगा है। जेई जितेंद्र पटेल ने उपभोक्ताओं से समय से बिल चुकाकर कार्रवाई से बचने को कहा है। अभियान में राजकुमार, अनेकपाल सिंह, बृजेश, योगेश, दुर्गेश, रामदत्त, शिशपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद