राजा का रामपुर। बिजली बिल राहत योजना के तहत क्षेत्र के गांव नकटई खुर्द, जुनैदपुर, अलीपुर, नगला सिमरा में शनिवार को कैंप लगाकर बकायेदारों से वसूली की गई। इस कैंप में बिजली के 71 बकायेदारों ने योजना का लाभ लेते हुए 6.82 लाख रुपये जमा किए। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि नकटई खुर्द के 11 बकायेदारों ने इस योजना का लाभ लिया है। इनसे 55000 रुपये की वसूली हुई है। कैंप में जेई अतर सिंह, भोले, प्रमोद कुमार, गुलशन, संजीव दीक्षित, अंशुल, योगेश, सरबजीत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।