फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परिषदीय स्कूलों के ऊपर से हटेगी विद्युत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में संचालित 119 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। इससे हादसों की आशंका रहती है। इसी को लेकर डीएम ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को स्कूलों के ऊपर से विद्युत लाइन हटाने के निर्देश जारी किए हैं। जिले में 1691 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें से 119 स्कूल ऐसे हैं जिनके ऊपर से विद्युत लाइन गुजरी हुई है। जहां हादसे की आशंका रहती है। छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों को डर सताता रहता है।
विज्ञापन

जबकि कई विद्यालय ऐसे हैं जो वर्ष 1950 में बने हैं। डीएम ने विद्युत निगम को पत्र भेजकर कहा है कि हादसों की आशंका को लेकर विद्युत लाइनों को हटाया जाए। सूची में बताया है कि 117 विद्यालयों के ऊपर से 11 हजार और दो विद्यालयों के ऊपर से 440 केवीए की लाइन गुजरी है।
अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया कि पत्र मिला है। जिसके अनुपालन में कार्रवाई करते हुए लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इससे पहले नौ जून वर्ष 2022 को विद्युत निगम के अधिकारियों को सूची उपलब्ध कराई गई थी। इसमें विद्युत लाइन हटाने की बात कही गई थी, लेकिन लाइन को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें