मिरहची। क्षेत्र के गांव श्यौराई में कुछ लोगों ने बुधवार की रात को लाठी-डंडो से बुजुर्ग महिला और उसकी बहू-बेटी पर हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि हमलावर उसके मकान के सामने रात के अंधेरे में कच्ची शराब का निर्माण कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बृहस्पतिवार की सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि गांव का ठाकुर दास कच्ची शराब बनाता है। उसके मकान के सामने बुधवार की रात को शराब बनाई जा रही थी। विरोध करने पर ठाकुर दास, कालीचरन, शोभित, संतोष, देवेंद्र, शिवेंद्र ने उस पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसको बचाने आई परिवार की रुकुमा देवी और लौंगश्री पर भी हमला कर दिया। थाना प्रभारी विदेश राठी ने कहा बुजुर्ग महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद