एटा। कासिमपुर निवासी ओमप्रकाश (60) की बुधवार शाम सांस उखड़ने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर बेटा अनिल उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना घर ले गए। संवाद