फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुजुर्ग दंपती आग लगने से झुलसे, किया गया रेफर

Wed, 10 May 2023 05:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/मारहरा। थाना व कस्बा मारहरा में मंगलवार की रात करीब 9 बजे सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस निकलने पर आग लग गई। इसकी चपेट में आकर बुजुर्ग दंपती झुलस गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। वृद्ध की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी रघुवर दयाल (80) और इनकी पत्नी सुशीला देवी (75) आग लगने से बुरी तरह से झुलसे हैं। नाती संजय कुमार ने बताया कि दादा-दादी अपने लिए पानी व दूध गर्म करने और चाय आदि बनाने के लिए अपनी अलग रसोई में गैस सिलिंडर व चूल्हा रखते हैं। दादा मंगलवार को एक नया रेगुलेटर लेकर आए थे, जिसे रात को करीब 9 बजे गैस में लगाया।
दूध गर्म करने के लिए जैसे ही चूल्हा जलाया, रसोई में आग लग गई। कमरे में बैठी दादी चीख पुकार पर पहुंंची और आग बुझाने का प्रयास किया, इसके चलते वह भी झुलस गईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया गया। बताया कि हालत दोनों की खराब होने के चलते अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। दादा की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें