अस्पताल में अव्यवस्थाएं देख भड़के एडी स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
एडी स्वास्थ्य डॉ मंजू मलिक ने गुरुवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। ओपीडी और वार्डों में गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। चिकित्साधीक्षक को फटकार लगाई। संक्रामक बीमारियों से निपटने में कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी। मुख्य अपर निदेशक स्वास्थ्य सुबह चिकित्सालय खुलते ही सीएमओ डॉ रंगजी दुबे स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। ओपीडी में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक और कर्मचारियों को प्रत्येक मरीज को कम से कम पांच दिनों की दवा देने का निर्देश दिया। चिकनगुनिया, वायरल फीवर व मलेरिया की दवाओं के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि चिकनगुनिया की दवाएं अभी उपलब्ध नहीं है। इसकी डिमांड भेज दी गई। वहीं एडी से सीएचसी पर तैनात कर्मचारियों ने चिकित्साधीक्षक की कार्यप्रणाली की शिकायत की। एडी ने सीएचसी प्रभारी को यहां की व्यवस्थाएं ठीक कराने का निर्देश दिया। चेताया कि अगले निरीक्षण में खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।