ग्राम म्यूनी में एचटी लाइन का तार टूटकर गेहूं के खेत में गिरने से तीन बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग से फसल को बचाया।
शनिवार को मुलू के गेहूं की खेत पर लगे बिजली पोल से एचटी लाइन का तार टूट गया। तार के टूटकर खेत में गिरने से फसल में आग लग गई। खेत में आग लगते देखकर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग से दूरी पर गेहूं की कटाई करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। मुलू की लगभग तीन बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने बताया विद्युत विभाग से शिकायत कर पोल को बदलकर अन्य स्थान पर करने या गार्डनिंग की मांग कर चुके हैं। लेकिन विभाग के कर्मियों ने समस्या का निदान नहीं किया।