फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी के नहीं आने से युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 22 Aug 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार की रात युवक कमरे में पंखे पर फंदा बनाकर लटक गया। मंगलवार की सुबह परिजन जागे तो युवक दिखाई नहीं दिया। इसके बाद कमरे में देखा गया तो फंदे पर लटका मिला। युवक की पत्नी नहीं आने से आहत होकर खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

गांव कमसान निवासी गौरव सिंह (22) ने फंदा लगाकर जान दी है। परिजन का कहना है कि पत्नी दो माह से मायके में रह रही है। कई बार बुलाने गया लेकिन नहीं आई, इसकी वजह से तनाव में था। इस बात का जिक्र कई बार अपने पिता प्रदीप उर्फ पप्पू और बाबा अंबिका प्रसाद से कर चुका था, लेकिन इस बात का एहसास किसी को नहीं था कि ऐसा कदम उठा लेगा। बताया कि सुबह बाबा अंबिका प्रसाद को घर में दिखाई नहीं दिया तब उसको देखा गया। वर्तमान में घर में पिता, बाबा और युवक ही रह रहे थे। पत्नी एक बेटे के साथ कांशीराम काॅलोनी मानपुर में चली गई थी।
प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पत्नी नहीं आई थी, इसकी वजह से आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें