फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घरेलू विवाद के चलते अनुदेशक ने जहर खाकर दी जान

Sun, 19 May 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर। कस्बा व थाना जलेसर के मोहल्ला शकरगढ़ में मंदिर के पास शनिवार की सुबह 6 बजे एक युवक का शव मिला। खबर लगते ही भारी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना मिलते ही डायल-112 पीआरवी मौके पर पहुंच गई। देखा कि मंदिर के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान एक शिक्षा अनुदेशक के रूप में की। मृतक के छोटे भाई चंद्रकांत निवासी भैरों बगीची ने बताया कि शव बड़े भाई चंद्रजीत सिंह (35) का है। वह उच्च प्राथमिक विद्यालय सांथा नवीपुर में शिक्षा अनुदेशक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की शाम वह घर पर न आकर दूसरे मोहल्ले सराय राजनगर के पास मकान के कमरे में पहुंचे और जहर खा लिया। शव पास में ही एक मंदिर के निकट मिला है। कमरे में जहर की खाली पुड़िया, एक शराब की खाली बोतल भी मिली है। थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। हो सकता है कहीं किसी प्रकार का कोई मामला रहा हो, जिसके तनाव के चलते चंद्रजीत ने यह कदम उठाया हो। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें