फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ गोदाम में लगा दी आग: शराब पीने को मांगे पैसे, नहीं दिए तो फूंक दिया, बुझाने में अग्निशमन कर्मी भी झुलसा

Sun, 26 Feb 2023 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में नशेड़ियों को शराब पीने के पैसे नहीं दिए तो उन्होंने कबाड़ के गोदाम में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि बुझाते समय एक अग्निशमन कर्मी झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार की रात कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे कबाड़ जलकर राख हो गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव का है। यहां उस्मान गनी, असलम, अफसार अली और कौसर अली मिलकर कबाड़ का काम करते हैं। यह खुद को असम प्रांत के दुबारी  जिला के थाना व कस्बा जलारी पाड़ा का निवासी बताते हैं। इन्होंने शीतलपुर के पास गोदाम बनाया है। शनिवार की रात गोदाम में आग लग गई।

शराब पीने के लिए मांग रहे थे रुपये 

उस्मान गनी ने बताया कि शीतलपुर गांव निवासी मोनू, संदीप अपने दो साथियों के साथ आए। वह शराब के नशे में थे। साथ ही और शराब पीने के लिए रुपये मांग रहे थे। जब रुपये देने से मना किया तो गोदाम में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर टीम को दी। 

विज्ञापन

अग्निशमन कर्मी झुलस गया - फोटो : अमर उजाला

अग्निशमन कर्मी झुलस गया

सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केतन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मी (आरक्षी) समीर खान झुलस गए। कर्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह राघव ने बताया कि उस्मान गनी ने मोनू, संदीप सहित दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रखा जाता था सड़कों से बीना गया कबाड़

सड़कों से कूड़ा बीनने के बाद लोग यहां बेच जाते हैं। यही कबाड़ एकत्रित करके इस गोदाम में रखा जाता था। इसमें ज्यादातर प्लास्टिक और कांच भरा था। प्लास्टिक में आग पहुंचते ही तेजी से पकड़ लिया। लपटों के साथ धुएं का गुबार ऊपर उठा। देखते ही देखते गोदाम में रखा कबाड़ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग की लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास दहशत - फोटो : अमर उजाला

कबाड़ियों की जांच करने में जुटी पुलिस

शीतलपुर में गोदाम बनाकर कबाड़ का काम करने वाले खुद को असम प्रांत का बता रहे हैं। लेकिन, संशय बना हुआ है कि कहीं बांग्लादेशी या रोहिंग्या तो नहीं है। इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पहचान के तौर पर कागजात जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें