एटा। कोतवाली नगर में पूजा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति अनिल कुमार निवासी नगला भजा पुरानी तुलसीपुरम लहसुन मंडी कार चालक हैं। वह टिंकू निवासी गंगनपुर कोतवाली नगर की कार चलते हैं। कार चलाने की मजदूरी करीब 30 हजार रुपये महीना है। पति ने 19 जुलाई को मेहनताना मांगा तो टिंकू ने पिटाई की और ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया।
कोतवाली नगर में ही शांती देवी निवासी आर्यनगर ने आदित्य कुमार सहित 4 के खिलाफ पुत्र पवन पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली देहात में नागेंद्र सिंह यादव निवासी नगला गलू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गांव घिलौआ गया था। वहां पर प्रफुल कुमार, विनय, कालू और 4-5 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बचाने आए टीटू यादव, हिमांशू, विवेक और शिवम को भी पीटा और ईंट पत्थर मारकर घायल कर दिया। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।