फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीजल गायब होने के मामले में दोषी मिले चालक-परिचालक हटाए

Tue, 17 Sep 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय पर रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी एक बस से कुछ दिन पूर्व डीजल गायब होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद परिवहन निगम की इस लापरवाही को अमर उजाला समाचार पत्र ने 11 अगस्त के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। मामले में जांच के बाद एक चालक व परिचालक को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की डिपो की एक बस हफ्तेभर वर्कशॉप में खड़ी रही। इस दौरान उसके डीजल टैंक में पड़ा हुआ 32 लीटर डीजल जल गया। जानकारी होने के बाद भी उच्चाधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की। इस खबर को अमर उजाला समाचार पत्र ने 11 अगस्त के अंक में प्रकाशित किया, तो डिपो में खलबली मच गई। सेवा प्रबंधक अलीगढ़ विनय कुमार सिंह ने मामले में जांच कराने की बात कही। मंगलवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद संविदा पर नियुक्त एक चालक और एक परिचालक मामले में दोषी पाए गए।
उन्होंने बताया कि बस पर तैनात चालक अरुण कुमार और परिचालक वैभव ने मिलकर 32 लीटर डीजल और यात्रियों की हेराफेरी की। यह लोग कम सवारियों को बिठाकर ले जाते थे और डीजल की खपत अधिक दिखाते थे। जांच के बाद गड़बड़ी पकड़ में आई, तो कार्रवाई करते हुए इन दोनों की संविदा समाप्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें