अलीगंज। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को डीएवी इंटर कॉलेज और पीएमश्री विद्यालय में मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार ने दोनों विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं से प्रारूप सूची में अपना नाम, पिता अथवा पति का नाम, आयु और पता सहित अन्य विवरण जांचने की अपील की। तहसीलदार ने कहा कि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने या पात्र व्यक्ति का नाम छूटने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराकर सुधार कराया जा सकता है। उन्होंने पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को भी जागरूक करने पर जोर दिया। इस मौके पर लेखपाल अरुण कुमार सहित संबंधित कार्मिक मौजूद रहे। संवाद